फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The first snowfall of the season extended cold

सीजन की पहली बर्फबारी, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Mon, 15 Dec 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
The first snowfall of the season extended cold

जिले के पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई मौसम की पहली बर्फबारी ने खुश्क मौसम से बढी ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया है। लोगों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ टोपी, मफलर और दस्ताने पहनने को भी मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा भी लेना पड़ रहा है। मौसम की पहली हलकी बारिश और बर्फबारी से बारिश की आस लगाए किसानों  को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन इससे बढ़ी सर्दी ने शहर के सामान्य जनजीवन की मुश्किलों को काफी हद तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


तापमान में लगातार गिरावट के कारण कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों की दिनचर्या पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। शहर के साथ लगते मैदानी इलाके  भी घने कोहरे की चपेट में आने से बेहाल है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इससे आने वाले समय में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार की सर्दी की शुरुआत में ही पिछले कुछ दिनों से बने खुश्क मौसम ने तापमान में लगातार गिरावट दर्ज करवाई है। इसके चलते आज भी दिन भर हलकी बारिश के साथ आसमान में घने बादलों ने अपना डेरा जमाए रखा। रविवार की छुट्टी को घर में ही दुबककर बिताने को मजबूर बनाया।

चिनैनी में तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। शनिवार और रविवार को कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। ऊंची पर्वतीय शृंखलाओं पर सीजन की पहली हलकी बर्फबारी भी हुई। नत्थाटाप का मैदान सफेद हो गया है, लेकिन दिन भर धुंध छाई रही। ठंडी हवाएं लोगों को और ठिठुरा रही थी।

रविवार की छुट्टी लोगों ने घरों में दुबक कर ही बिताई। रामनगर में भी शीतलहर का प्रकोप है। लोग दिन भर घरों में रहना ही पसंद कर रहे थे। भद्रवाह के मैदानी इलाके में शनिवार की रात से ही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। चिंता, भेजा, शेरखी, धनाला, कनसर, थुवा, बसती आदि गांवों में भी बर्फ गिर रही है।

रविवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश भी जारी थी। किश्तवाड़ जिले के वाड़वन, बोंजवा और कुछ पाडर के इलाकों में भी बर्फबारी  हुई है। लोगों ने ताजा बर्फ पड़ने का आनंद भी उठाया। लेकिन ठंड से लोग बेहाल भी हो रहे हैं। रियासी जिले में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड का शिकंजा कसा रहा।


कई ट्रेनों की आवाजाही रही प्रभावित
जम्मू-कटड़ा के बीच चलने वाली रेल मार्ग पर छाए कोहरे के कारण लगभग सभी गाड़ियां देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। कोहरे के कारण देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में उधमपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली उतर संपर्क क्रांति उधमपुर से कोटा के बीच चलने वाली आंनद विहार, उधमपुर से इंदौर के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस, उधमपुर से दिल्ली के बीच की चलने वाली जम्मू मेल, कटरा व जम्मू के बीच चलने वाली डीएमयू भी काफी हद तक प्रभावित रही।



सड़क यातायात पर भी पड़ा बुरा असर
रौनदोमेल, कशीराह, जगानु, कावा, जैसे कई मैदानी इलाके भी लगभग दिन के एक बजे तक घने कोहरे की चपेट में रहे। तथा इन रूटों पर भी गाड़ियों की आवाजाही काफी प्रभावित रही। घने कोहरे से हादसों की आशंका बनी रही। ठंड के बावजूद बारिश की आस लगाए मायूस किसानों के चेहरों पर हल्की बूंदाबांदी तथा आसमान में दिनभर छाए बादलों ने अच्छी फसल की आस जगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed