फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The driver responsible for the death of two brothers arrested

दो भाइयों की मौत का जिम्मेदार ड्राइवर दबोचा

Sun, 01 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
The driver responsible for the death of two brothers arrested

दो सगे भाइयों की मौत का जिम्मेदार बस ड्राइवर को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इस ड्राइवर को पकड़। फिलहाल पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सोमवार ड्राइवर को कोर्ट मेें रिमांड पाने के लिए पेश कर सकती है। पुलिस के अनुसार ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया था। काफी दबाव के बाद ड्राइवर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टिकरी, फ्लाटा नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी इस केस में गवाह बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंबल थाने की सूमो के कर्मचारी को भी गवाह के तौर शामिल किया है। एमएच चौक पर दो गाड़ियों को टक्कर मारने और उसके बाद कलर में दो भाइयों के कुचलने के गवाह भी शामिल किए जा रहे हैं।

पुलिस और सिविल लोगों को इस में गवाही के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाह रही है।

कानूनी विशेषज्ञों और पुलिस के प्रोसेक्यूटिंग अधिकारी, चीफ प्रोसेक्यूटिंग आफिसर से भी लगातार चर्चा की जा रही है। केस का चालान तैयार करने के लिए पुलिस इन अधिकारियों से कानूनी बारीकियां जान रही है।


हादसे के दो दिन बाद दोनों भाइयों अमन और विनोद के संस्कार के बाद पुलिस केस में तेजी से जांच करने में जुट गई। जांच के दौरान कई पीड़ित लोगों से भी पूछताछ की गई। मृतक भाइयों के घर वालों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed