फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The arrest took Swarnkaron rally

स्वर्णकारों ने रैली निकालकर दी गिरफ्तारी

Sun, 03 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The arrest took Swarnkaron rally
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

जिला उधमपुर के स्वर्णकारों ने शनिवार को चिनैनी में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की, जबकि इस दौरान उन्होंने हाईवे बंद करने के लिए हाईवे की ओर कूच करने का प्रयास भी किया, लेकिन चिनैनी पुलिस ने स्वर्णकारों को हाईवे की ओर जाने से रोक दिया और सभी प्रदर्शनकारी स्वर्णकारों ने चिनैनी पुलिस स्टेशन में गिरफ्तारियां दे दी।

विज्ञापन


शनिवार को कसबे के वार्ड नंबर चार में स्वर्णकारों ने बैठक करने के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन और रैली निकाली, जबकि इस दौरान उन्होंने पीएम व वित्त मंत्री के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्वर्णकारों ने वार्ड नंबर चार से रैली निकाली जो गीता भवन से होती हुई गणेश चौक पहुंची और वहां से रामलीला चौक, मेन बाजार, बस स्टैंड से होती हुई मेन चौक पहुंची जहां उन्होंने कुछ देर रास्ता जाम कर केंद्र सरकार द्वारा बजट में एक्साइज ड्यूटी लगाने पर सरकार के प्रति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती, तब तक वह अपनी हड़ताल वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि दस अप्रैल तक उन्होंने एक्साइज ड्यूटी वापस लेने का समय दिया है और यदि ऐसा न हुआ तो उग्र प्रदर्शन होगा।


वहीं स्वर्णकार इसके बाद चिनैनी पुलिस स्टेशन के पास पहुंचे, लेकिन वहां से पुलिस का घेरा तोड़ हाईवे बंद करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन चिनैनी पुलिस ने उन्हें आगे-जाने से रोक दिया। इस दौरान सभी स्वर्णकारों ने चिनैनी पुलिस स्टेशन में गिरफतरयां दीं। इस मौके पर जिला प्रधान जोगिंद्र वर्मा, राजेंद्र अबरोल, चंद्र शेखर वर्मा, संजीव अबरोल, विनोद वर्मा, जगदीश वर्मा, संजय वर्मा, विनोद वर्मा, विकास वर्मा, अजय वर्मा ने भी संबोधित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed