फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Terrorism will be defeated not by guns, but by the pen and skill.

Udhampur News: बंदूक से नहीं, कलम और कौशल से हारेगा आतंकवाद

Thu, 21 May 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 21 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Terrorism will be defeated not by guns, but by the pen and skill.
उधमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले आतंकवाद विरोधी दिवस पर उधमपुर के युवाओं और विशेषज्ञों ने कहा कि आतंकवाद को कलम और कौशल से ही खत्म किया जा सकता है। स्थानीय छात्रों, पूर्व सैनिकों और युवा उद्यमियों ने माना कि नशा, बेरोजगारी और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल युवाओं को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

छात्र अस्तित्व शर्मा ने कहा कि मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल ने बच्चों से खेल का मैदान छीन लिया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो दिमाग में जहर घोल रहे हैं। युवाओं को रोजगार और नशा मुक्त माहौल मिलना जरूरी है। युवा उद्यमी कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि हर गांव में हुनर सिखाने वाले केंद्र खुल जाएं तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और कोई भी गलत रास्ता नहीं चुनेगा। सेवानिवृत्त कमांडो यशपाल, जो युवाओं को सेना व पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं, बताया कि अब सीमा पार के बजाय टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed