{"_id":"664be33e1c2ebf18aa0526c4","slug":"temperature-crossed-40-silence-spread-on-the-streets-udhampur-news-c-202-1-udh1007-110873-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तापमान 40 के पार, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तापमान 40 के पार, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सोमवार को पारा 40.3 पर पहुंच गया। तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं वह बीमार न पड़ जाएं। दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा।
ज्यादातर लोग अपने काम या तो सुबह कर लेते हैं या फिर शाम 6 बजे के बाद। सुबह 10 बजे के बाद आसमान से आग बरसना शुरू हो जाता है। जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी जारी है उसे देखते हुए लग रहा है कि इस बार तापमान 44 तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग से के अनुसार अधिकतम तापमान 40.3, जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है। संवाद
रिपोर्ट, परवेज खान