फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Team Devika cleans Devika river with DC

टीम देविका ने डीसी के साथ देविका नदी को किया साफ

विज्ञापन
Team Devika cleans Devika river with DC
उधमपुर। देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर टीम देविका की तरफ से रविवार को लगातार तीसरे सप्ताह देविका नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें डीसी इंदु कंचल चिब सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सफाई अभियान के बाद सभी ने डीसी के साथ मिलकर देविका नदी के संरक्षण को लेकर अपने सुझाव रखे और चर्चा की।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे सफाई अभियान की शुरूआत की गई। देविका नदी के अंदर गंदगी को बाहर निकाल कर नगर परिषद के वाहन में डाला गया। युवाओं ने डीसी के साथ मिलकर देविका नदी के विभिन्न हिस्सों की सफाई की और सभी को देविका को प्रदूषण रखने का संदेश दिया। सफाई अभियान के बाद सभी भगवान शिव की मूर्ति के नीचे एकजुट हुए और सफाई अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए चर्चा की। युवाओं ने बताया कि किस प्रकार लोगों को जागरूक कर अपने अभियान के साथ जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं डीसी ने कहा कि सभी को देविका नदी का महत्व समझा कर अपने साथ जोड़ना होगा। जितने ज्यादा संख्या में लोग जुड़ेंगे, उतनी जल्द देविका को प्रदूषण मुक्त किया जा सकता है। सफाई अभियान में भी लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आने वाले दिनों में अभियान को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी से कहा कि मंगलवार सुबह सात बजे एक बार फिर से इसी स्थान पर एकजुट होंगे और देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed