फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Teachers Meet with Education Officer

Udhampur News: शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिक्षकों ने रखे अपने मुद्दे

विज्ञापन
Teachers Meet with Education Officer
 सीईओ से मुलाकात करने पहुंचे ​शिक्षकों ने बताई अपनी समस्याएं। 
उधमपुर। जम्मू कश्मीर शिक्षक संयुक्त कार्रवाई समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला अध्यक्ष लेख राज परिहार के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी केके बडयाल से उनके कार्यालय में मिला।
विज्ञापन

विनोद शर्मा ने जिला उधमपुर के शिक्षण समुदाय के ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला। इसमें जोन घोरड़ी के शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट करना क्योंकि कई डीडीओ जो या तो स्थानांतरित हो गए हैं या सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने इसे पूरा नहीं किया है। इसके अलावा छह से सात महीने के मिड-डे मील का बकाया जारी करना जो शिक्षकों ने अपनी जेब से प्रबंधित किया है, एकल शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में दूसरे शिक्षक का प्रावधान, जोन टिकरी के शिक्षकों के डीए के बकाया को जारी करना आदि शामिल थे।
विज्ञापन

बातचीत करते हुए लेख राज परिहार ने स्नातक कर चुके शिक्षकों के पक्ष में कार्योत्तर अनुमति जारी करने की मांग की। उन्होंने पांच से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में आया वर्करों की नियुक्ति के मुद्दे को भी उजागर किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को काफी धैर्य से सुना प्रत्येक मुद्दे के निवारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, चैन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed