फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Taking out procession and praising Maa Vaishno

शोभायात्रा निकाल कर मां वैष्णो का किया गुणगान

विज्ञापन
Taking out procession and praising Maa Vaishno
उधमपुर। पवित्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर बुधवार को शिवसेना की तरफ से शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लेकर महामाई की महिमा का गुणगान किया। शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर शोभा यात्रा आदर्श कालोनी पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद सभी शिवसेना के नेता, कार्यकर्ता व श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर कटड़ा में माता के दरबार की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण 2020 में शिवसेना ने शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया था, लेकिन इस बार कोरोना से थोड़ी राहत मिलने पर शिवसेना के जिला प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा आदर्श कालोनी से निकाली गई। दोपहर करीब एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया शोभायात्रा सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, इंदिरा चौक, गोल मार्केट, लाल चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर आदर्श कालोनी पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां दर्शाई गई थी। कोई भगवान राम और सीता के रूप में था तो कोई महामाई का रूप बनाकर चल रहा था। कई कलाकार साधु संतों के रूप में थे। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए थे। पुलिस की एक टीम शोभायात्रा के साथ चल रही थी। शोभा यात्रा के संपन्न होने के बाद सभी नेता, कार्यकर्ता और श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर महामाई के जयघोष लगाते हुए कटड़ा रवाना हो गए। सभी कटड़ा में माता के दर्शन करने के बाद वीरवार को वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed