{"_id":"628e7b5a10b93b2b76165d55","slug":"swachhagrahi-will-keep-the-cleanliness-system-in-order-udhampur-news-jmu2605656111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे स्वच्छग्रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे स्वच्छग्रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान नगर परिषद सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 18 युवाओं को दो महीने के लिए स्वच्छग्रही के रूप में तैनात करेगा। यह सभी युवक ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएट होंगे। यह लोग यात्रा रूट के विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे और इनका काम सफाई व्यवस्था को बनाए रखना होगा। यह लोग नगर परिषद के साथ मिलकर काम कर यात्रियों को साफ वातावरण देने के लिए काम करेंगे। पहली बार अमरनाथ यात्रा के दौरान इस तरह का प्रयास किया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा को सुचारु रूप से चलाने और यात्रियों को साफ वातावरण प्रदान करने को लेकर सरकार की तरफ से कई तरह के नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नगर परिषद उधमपुर स्वच्छग्रही के रूप में 18 युवाओं को नियुक्त करेगा। दो महीने के लिए इनकी नियुक्ति द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत की जाएगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान इनको प्रवेश द्वार, रेलवे स्टेशन, यात्री कैंप, लंगर और यात्रा रूट के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा। यह लोग सफाई को लेकर किए जा रहे काम की देख रेख करेंगे। हर रोज सफाई को लेकर की गई देख-रेख की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को भेजेंगी। जहां पर भी सफाई व्यवस्था खराब होगी तो वह नगर परिषद को जानकारी देकर सफाई व्यवस्था को ठीक करने का काम करेंगे। यात्रियों के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों की सफाई का भी पूरा ख्याल रखेंगे। यह सभी लंगरों की सफाई का भी पूरा ख्याल रखेंगे और सफाई के साथ ही देखेंगे किसी भी लंगर में प्लास्टिक का इस्तेमाल न हो। इसके साथ लंगरों में गीले व सूखे कचरे को अलग अलग रखने की व्यवस्था का भी प्रबंध करवाएंगे। यह लोग सुनिश्चित करेंगे की लंगर व पंडाल में सफाई व्यवस्था के लिए हमेशा स्टाफ मौजूद हो। इस सहयोग के लिए नगर परिषद की तरफ से इन युवाओं को हर महीने 18 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। इसके लिए युवा ऑन लाइन आवदेन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख दो जून रखी गई है। इसके लिए युवाओं को ग्रेजुएट होना जरूरी है। इस प्रयास से इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था सही नजर आएगी।