फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Swachh Bharat Abhiyan

रैली कर समझाया देविका नदी की पवित्रता का महत्व

विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan
देविका नदी पर सफाई अभियान चलाती सरकारी डिग्री कालेज की छात्राएं - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट ब्वॉयज डिग्री कॉलेज की द्वितीय जेके गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को पुनीत सागर अभियान के तहत देविका सफाई अभियान का आयोजन किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में एक रैली भी निकाली। इसमें स्वच्छ पानी के महत्व और देविका नदी की पवित्रता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सभी कैडेटों ने देविका घाट पर पहुंच कर पहले लोगों को स्वच्छ पानी के बारे में बताया, और देविका नदी व इसके किनारों पर पडे़ जैविक कचरे से अजैविक कचरे को अलग कर कूड़ेदान में डाला। इसके बाद जैविक कचरे को अलग से एकत्र किया गया। कैडेटों ने कहा कि नवरात्र के समापन पर लोग साख विसर्जन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दौरान साख के साथ चुन्नी, धूप, आदि पूजा सामग्री को भी देविका नदी में विसर्जित करते हैं, जिसमें गैर जैविक अपशिष्ट जैसे पॉलीथिन जमा हो जाती है। यही चीजें बाद में जल प्रदूषण बढ़ाकर देविका नदी को प्रदूषित करने का कारण बनती हैं। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व और एएनओ प्रो. (कैप्टन) शिवानी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed