{"_id":"624c8fcfb4b35b1910407499","slug":"swachh-bharat-abhiyan-udhampur-news-jmu257188171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकायों को साफ रखने के लिए फैलाई जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकायों को साफ रखने के लिए फैलाई जागरूकता
विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने पुनीत सागर अभियान के तहत शुरू किए दो दिवसीय ‘मिशन क्लीनिंग देविका’ का मंगलवार को समापन किया। ध्रुव इकोफ्रेंडली वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम के सहयोग से शुरू किए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पवित्र देविका नदी की सफाई करना था।
वक्ताओं ने कहा कि ‘पुनीत सागर अभियान’ प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान है, जो देश भर में नदियों को साफ करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत उधमपुर में महिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने जल निकायों से प्लास्टिक कचरे को हटाने और इनको साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता पैदा की। कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीनू महाजन ने एनसीसी कैडेटों को अपने परिवेश और पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ और सुंदर रखने में भागीदारी देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सभी कैडेटों ने देविका नदी के आसपास सफाई की और एकत्रित कचरे के निपटान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर उनकी तरफ से नागरिकों को जागरूक करने के लिए संबंधित विषय पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमल दीप कौर ने किया।