{"_id":"618819da05a9e00f5a3555bd","slug":"swachh-bharat-abhiyan-udhampur-news-jmu247364654","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से छेड़ा गया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से छेड़ा गया सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने रविवार को जिला अस्पताल के हंस पार्क और वीनस चौक के पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सेवादारों ने सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य मूल राज भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
सदगुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्या और मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के निर्देशन में सबसे पहले हंस पार्क में सफाई की गई। समिति के सदस्यों और मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों ने पार्क को साफ किया। जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों के तीमारदारों को भी अपने घर और उसके आसपास सफाई रखने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सफाई रख कर डेंगू जैसी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
इसके बाद स्वयंसेवक वीनस चौक पर पहुंचे और पार्क में सफाई की। सदस्यों ने पार्क में इधर-उधर बिखरे कूड़े को उठाकर कूड़ेदान में डाला। इस मौके पर उन्होंने पार्क में पौधरोपण भी किया। डीडीसी ने बताया कि सफाई अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। अपने घर के साथ आसपास भी सफाई रखें। इस मौके पर जोगिंदर कुमार, देव राज, गुलाब चंद, जय सिंह, वेद प्रकाश, सोभे राम, रमेश चंद्र, कृष्ण लाल, पुरुषोत्तम सिंह, मोहन लाल, मदन लाल, मक्खनी देवी, सुरक्षा देवी, सुनीता देवी, विद्या देवी, मोनिका, लजां देवी, रेनू देवी, चंचला देवी, विमला देवी, आदि मौजूद थे।