फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Students raised the demand to fill the post of lecturer

छात्र-छात्राओं ने लेक्चरर के पद भरने की उठाई मांग

विज्ञापन
Students raised the demand to fill the post of lecturer
बसंतगढ़ तहसील में कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र व छात्राएं। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। कई महीनों से हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतगढ़ में लेक्चरर के पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में विद्यार्थियों ने धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। नायब तहसीलदार, एसडीएम ने जेडईओ के साथ मौके पर पहुंच कर छात्रों को अस्थायी स्टाफ नियुक्त कर परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया, लेकिन विद्यार्थियों ने आश्वासन को मानने से इंकार कर दिया। सभी का कहना था कि जब तक उनके स्कूल में स्थायी लेक्चरर नियुक्त नहीं किए जाते हैं, तब तक इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय कुमार की नेतृत्व में छात्रों ने सुबह करीब दस बजे कक्षाओं का बहिष्कार कर रोष रैली निकाली। रैली विभिन्न स्थानों से होकर तहसील कार्यालय पहुंची। यहां विद्यार्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सभी मुख्य बाजार पहुंचे और धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बिशन दास, एसडीएम वाहिद उल रहमान खान, एसएचओ सोहन सिंह और शिक्षा विभाग के जेडीओ बसंतगढ़ राजेंद्र कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही स्कूल में अस्थायी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके बाद भी छात्रों ने इस आश्वासन को मनाने से इंकार कर दिया। विद्यार्थियों ने मांग रखी की कि उनके स्कूल में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। शाहपान सिंह, अनीश बट आशा देवी, तमन्ना, अनीता, दलबीर सिंह, संदीप बरगोत्रा, इफ्तकार अंजुम व अन्य छात्रों ने बताया कि उनके स्कूल में कई महीनों से सात लेक्चरर के पद खाली पड़े हैं। स्कूल में कुल 12 लेक्चरर के पद मंजूर किए गए हैं और स्कूल में केवल पांच ही लेक्चरर हैं। सात विषय के लेक्चरर न होने के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने के बाद बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ हो जाएंगी और अभी तक पाठ्यक्रम तो आधा भी नहीं हो सका है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परेशानी को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन किसी ने भी उनकी परेशानी को गंभीरता से लेकर दूर नहीं किया है। इसलिए आज सभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उनकी मांग है कि डीसी उधमपुर या फिर शिक्षा निदेशक जम्मू मौके पर पहुंच कर उनकी परेशानी को सुने और समाधान निकाले। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हर रोज कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। छात्राओं ने बताया कि आज तक उनके स्कूल में कामर्स व जियोग्राफी विषय को शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed