{"_id":"62643edbf15b6912815cca0a","slug":"strike-udhampur-news-jmu258425468","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवकॉम ने कराया हड़ताल का निपटारा, काम पर लौटे जिले के सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवकॉम ने कराया हड़ताल का निपटारा, काम पर लौटे जिले के सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर से आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित कर दी है। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने का काम भी शुरू कर दिया है।
शनिवार को दोपहर तक शहर के ज्यादातर हिस्सों से कचरा उठा दिया गया था। इससे शहरवासियों को राहत मिली है। सफाई कर्मचारियों ने काम शुरू करने से पहले यह साफ कर दिया है कि अगर 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं की गईं तो बिना किसी नोटिस के हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने पूरे जिले में वीरवार से हड़ताल शुरू की थी।
सभी सफाई कर्मचारी नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हड़ताल के कारण शहर कचरे से भर गया था। उधमपुर के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने के बाद बताया कि शुक्रवार देर रात को डिवकॉम के साथ संघ की बैठक हुई। इसमें डिवकॉम ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सरकार ने मांगों को पूरा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों में मांगें पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई कर्मचारियों से 10 दिनों का समय मांगा। आश्वासन पर चर्चा करने के बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल को स्थगित करने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने बताया कि डिवकॉम ने 10 दिनों में अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी बनाने व न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ देने का आश्वासन दिया है। अगर 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 11वें दिन पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी बिना किसी नोटिस के हड़ताल शुरू कर देंगे।