फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Still waiting for the machinery of the oxygen generation plant

ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की मशीनरी का आज भी इंतजार

विज्ञापन
Still waiting for the machinery of the oxygen generation plant
उधमपुर। पूरे देश में जहां कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी चल रही है, वहीं जिला उधमपुर अभी तक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की सुविधा को तरस रहा है। जिला अस्पताल में डेढ़ माह से प्लांट को लगाने के लिए ढांचा तैयार करके रखा है, लेकिन प्लांट की मुख्य मशीनरी अभी तक नहीं पहुंची है। अगर इस महीने तीसरी लहर आती है तो उधमपुर के लोगों को अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए तरसना पड़ सकता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्लांट के ज्यादातर उपकरण लग चुके हैं। अब केवल मुख्य उपकरण के ही पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन

मई महीने में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जब बड़ा और हर रोज संक्रमण के 200 से अधिक मामले सामने आने लगे तो सरकार ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू किया गया। सात जून तक प्लांट लगने के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा मिलना शुरू हो जानी थी, लेकिन जुलाई के दो सप्ताह गुजरने के बाद भी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट नहीं लगा सका है। मामले कम होने के बाद सरकार ने सभी जिलों को तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं और इसमें सबसे अहम तैयारी ऑक्सीजन की है। लेकिन जिला उधमपुर को तो अभी तक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की सुविधा भी नहीं मिल सकी है। प्लांट के लिए जिला अस्पताल में ढांचा तैयार कर लिया गया है। गैलेंटरी सिस्टम लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके साथ अस्पताल में प्लांट के लिए ऑक्सीजन रिसीवर टैंक भी स्थापित कर दिए गए हैं। लेकिन अभी तक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की मुख्य मशीनरी नहीं पहुंची है। इसका कई माह से स्वास्थ्य विभाग इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के कई अहम उपकरण अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिन्हें लगा भी दिया गया है। अब केवल प्लांट की मुख्य मशीनरी का इंतजार है। जर्मनी से मशीनरी दिल्ली पहुंच चुकी है और इसको उधमपुर पहुंचाना बाकी है। उम्मीद है कि जल्द मशीनरी पहुंच जाएगी और प्लांट काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाक्टर विजय रैना, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed