{"_id":"614e17338ebc3e0a54122aef","slug":"sports-udhampur-news-jmu244359820","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो फाइनल में चिनैनी ने उधमपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो फाइनल में चिनैनी ने उधमपुर को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने अंडर-19 ब्वॉयज के लिए सुभाष स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटर जोनल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। इसमें खो-खो, बैडमिंटन और हैंडबाल स्पर्धा करवाई जा रही है। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शामिल हुए जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेडईपीओ संतोष कुमारी विशिष्ट अतिथि थीं। प्रतियोगिता में विभिन्न जोन के लगभग 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए खो-खो के मुकाबलों में पहला मैच जोन उधमपुर तथा जोन घोरड़ी के मध्य खेला गया। इसमें 13 अंकों से प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर जोन उधमपुर की टीम ने बढ़त बनाई। दूसरे मैच में जोन चिनैनी ने जोन रामनगर को 12 अंकों से हराया। फाइनल में जोन चिनैनी की टीम ने जोन उधमपुर को 01 प्वाइंट से शिकस्त दी।
हैंडबाल में पहले दिन केवल ट्रायल हुआ। इसमें दो जोन के 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बैडमिंटन वर्ग का पहला मैच जोन उधमपुर तथा जोन रामनगर के मध्य खेला गया। इसमें उधमपुर के आर्यन ने जोन रामनगर के आयुष को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में जोन उधमपुर के अक्षय ने राहुल को 2-0 से हराया। फाइनल मैच में जोन उधमपुर के अक्षय ने जोन उधमपुर के आर्यन को 21-19, 21-12 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान रमेश चंदर, अनीता गोस्वामी, पुरुषोत्तम कुमार, करुण मगोत्रा, जसविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, वंदना शर्मा, निशा ठाकुर, अंशु व अन्य शामिल रहे।