फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news udhampur

जिला स्तरीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में 200 छात्रों ने दिखाए जौहर

विज्ञापन
sports news udhampur
उधमपुर। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में लड़कों के अंडर 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें विभिन्न 25 सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी स्वर्ण सिंह ने औपचारिक तौर पर एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। उन्होंने फील्ड स्टाफ के साथ-साथ प्रतिभागियों को पोषण माह का महत्व बताते हुए संतुलन आहार की अस्वस्थता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि केवल स्वास्थ्यकर प्राकृतिक भोजन का उपयोग करें। और खेल में युवाओं की ऊर्जा में परिवर्तन लाने के लिए किसी भी किस्म की ड्रग्स न लें। तथा अपने आप को समाज में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट में अधिक से अधिक भाग लें। विभिन्न मुकाबलों के तहत दौड़ की 100 व 200 मीटर प्रतिस्पर्धाओं में एपीएस उधमपुर के तरणजीत सिंह, व कमल प्रीत सिंह विजयी रहे। 400 मीटर के मुकाबले में एचएसएस रामनगर के विमांशु खजूरिया प्रथम रहे। 800 मीटर मुकाबले में एचएस स्कूल (खून) के जावेद प्रथम रहे। इसके साथ ही एचएस स्कूल माड़ता के मकसूद अली ने 1500 मीटर मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल किया तथा हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के साहिल कुमार 5000 मीटर के दौड़ मुकाबले में साहिल कुमार प्रथम स्थान के साथ विजयी रहे। जंप प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल के कमलप्रीत सिंह ने लांग जंप में प्रथम स्थान हासिल किया तथा हाई जंप में एचएस स्कूल रामनगर के विजय कुमार प्रथम रहे। इसके अतिरिक्त आयोजित थ्रो मुकाबलों में हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ता के अरुण शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाटपूट में एचएस स्कूल अक्षत सिंह प्रथम रहे। इसके अलावा भाला फेंक प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ता के अरुण शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed