फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: पांच पीएचसी में से एक में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
sports news
उधमपुर। मजालता ब्लॉक में पांच पीएचसी सेंटर बनाए गए हैं लेकिन सिर्फ एक पीएचसी मजालता में ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। इसके चलते लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए या तो प्राइवेट क्लीनिकों या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मजालता में पांच पीएचसी और 17 सब सेंटर व एक मोबाइल मेडिकल यूनिट है लेकिन लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच पीएचसी सेंटर में सिर्फ एक पीएचसी सेंटर में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही नहीं, पीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड करने के लिए कोई रेडियोलाॅजिस्ट नहीं है। इसके चलते टिकरी से महीने में एक बार डाॅक्टर आकर लोगों के अल्ट्रासाउंड कर रहा है। इसके चलते मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि कई लोग तो प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर अधिक पैसे खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवा लेते हैं लेकिन गरीब आदमी अपनी बारी का इंतजार करता रहता है। हालांकि क्षेत्र की आबादी 60 हजार है।
विज्ञापन

ब्लॉक में बेशक पांच पीएचसी सेंटर हैं लेकिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा सिर्फ एक में ही है। उन्होंने कहा कि पीएचसी मजालता में भी रेडियोलाजिस्ट का पद खाली पड़ा हुआ है जिसके चलते टिकरी से एक रेडियोलाजिस्ट महीने में एक या दो बार आकर लोगों के अल्ट्रासाउंड कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मोहम्मद लतीफ बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed