फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: कारगिल शहीद हैंडबाल क्लब गर्ल्स ने जीता फाइनल

विज्ञापन
sports news
हैंडबाल टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम के साथ अति​थिगण एवं आयोजक। - फोटो : हैंडबाल टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम के साथ अति​थिगण एवं आयोजक।
उधमपुर। कारगिल शहीद हैंडबाल क्लब की ओर से आयोजित अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों का दो दिवसीय हैंडबाल टूर्नामेंट मिनी स्टेडियम हैंडबाल कोर्ट उधमपुर में मंगलवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इसमें लड़कों की अंडर-17 श्रेणी में कारगिल शहीद क्लब ने एसपीएम कॉन्वेंट उधमपुर को 10-4 से हराया। इसमें आखिरी दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में उपायुक्त सलोनी राय मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उनके साथ जिला यूथ सर्विसिस एंड स्पोर्ट्स रोमेश चंद्र मिश्रा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे। फाइनल परिणामों में लड़कों की अंडर-17 श्रेणी में कारगिल शहीद क्लब ने एसपीएम कॉन्वेंट उधमपुर को 10-4 से हराया, जबकि अंडर-14 में अरुण शर्मा हैंडबॉल क्लब जम्मू ने कारगिल शहीद हैंडबॉल क्लब को 14-13 से हराया। अंडर-17 गर्ल्स में कारगिल शहीद हैंडबाल क्लब ने एसपीएम कॉन्वेंट उधमपुर को 8-5 से हराया। इस मौके पर संजीव मगोत्रा, विनोद डोगरा, अरुण मेहता, मनमीत सिंह, अजय शर्मा, पवन जामवाल, विनोद शर्मा और रिदम शर्मा सहित खेल विभाग से ऋषि शर्मा, भूपिंदर सिंह, करुण मगोत्रा, संजीव कुमार, सौरव पंडित, विपन फोत्रा और अंशू खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed