फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: सीनियर डबल्स लड़कों में सौरव शर्मा और प्रिंस गुप्ता ने जीता फाइनल खिताब

विज्ञापन
sports news
उधमपुर। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें सीनियर डबल्स लड़कों में सौरव शर्मा और प्रिंस गुप्ता ने फाइनल खिताब जीता।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चिनैनी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने शिरकत की। उन्होंने अनुशासित और स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने जिला संघ और खिलाड़ियों को नई टेबल टेनिस टेबल दान की। इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और कौशल में सुधार के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना था। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति अपने जुनून को समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया और क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने पर सरकार के फोकस पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

फाइनल के परिणाम
अंत में खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए। इनमें अंडर 13 गर्ल्स (कैडेट) में अधीरा सिंह ने देवी श्रीया को 3-0 से हराया। अंडर-15 गर्ल्स सब जूनियर में पूजा देवी ने अधीरा सिंह को 3-1 से हराया। अंडर-19 गर्ल्स जूनियर में सोनिका देवी ने स्मृति सुचंद्रा को 3-1 से हराया। सीनियर गर्ल्स में सोनिका देवी ने इशिका गोगना को 3-0, अंडर-11 बॉयज होप्स में सुकांत गनोत्रा ने उन्नत मगोत्रा को 3-0 और अंडर 13 बॉयज कैडेट में आर्यमन शर्मा ने आदित्य शर्मा को 3-2 से हराया। इसके अलावा अंडर-15 बॉयज सब जूनियर में उज्ज्वल वर्मा ने वीरेन ठाकुर को 3-1, अंडर-17 लड़के जूनियर में लक्ष देव सिंह ने वीरेन ठाकुर को 3-1, अंडर-19 लड़कों में सौरव शर्मा ने माधव शर्मा को 3-1, सीनियर लड़कों में सौरव शर्मा ने माधव शर्मा को 3-1 और सीनियर डबल्स लड़कों में सौरव शर्मा और प्रिंस गुप्ता की जोड़ी ने मन्नत अरोड़ा और माधव शर्मा को 3-1 से हराया। इस मौके पर प्रदेश एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा और संयुक्त सचिव वासु दीवान सहित जिला महासचिव तरुण चौहान, केजी शर्मा, विनोद बाड़ु, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी, महासचिव राहुल मगोत्रा, आकाश शर्मा, प्रक्षित खजूरिया और अंकित शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed