फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

तीरंदाजी में दिव्यांश और ऊषा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
sports news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल परिसर से प्रशिक्षित हुए 34 खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 88 पदक प्राप्त किए हैं। इन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कटड़ा में 3 और 4 मार्च को आयोजित हुई इस तीरंदाजी प्रतियोगिता को जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया था। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूलों के 150 तीरंदाजों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीनियर राउंड में लड़कों और लड़कियों की तीरंदाजी में दिव्यांश सूरी और ऊषा ने स्वर्ण, विनोद सिंह और काजल वर्मा ने रजत और भवानी सिंह और सिम्मी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, सीनियर रिकर्व राउंड की प्रतियोगिताओं में सौम्या शर्मा और राधिका ने स्वर्ण, विशाल सिंह और शिखा ने रजत और पप्पू राठौर और स्माइली ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर कंपाउंड राउंड में राकेश कुमार ने स्वर्ण, शुभम ने रजत और सलमान खान ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा जूनियर और सब-जूनियर लड़के और लड़कियों में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें उभरते तीरंदाजों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन पदक और ट्रॉफी वितरण के साथ हुआ। श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed