{"_id":"11a601437f5e16d96f5517689d8ea6ef","slug":"sports-day-celebration-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेल में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेल में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉयज गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को वार्षिक खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल मैगजीन का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी के फाइनल मैच खेले गए। बच्चों ने खूब मनोरंजन किया और फन रेस भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां भी र्र्हुई। बास्केटबाल के फाइनल मैच में झेलम हाउस ने तवी हाउस को हराया। कबड्डी में देविका ने चिनाब हाउस को हराया। वालीबाल में झेलम हाउस ने देविका को हराकर विजयी ताज पहना।
विज्ञापन
टग आफ वार में तवी हाउस ने चिनाब हाउस को हराया। स्वच्छ भारत अभियान प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें देविका हाउस ने झेलम हाउस को हराया। रेस में झेलम हाउस के मोहम्मद अशरफ ओर सोनू ने पहला व दूसरा स्थापना पाया। जबकि देविका हाउस के सलीम मोहम्मद ने तीसरा स्थान पाया।
कैमल रेस में देविका हाउस के सज्जाद हुसैन और अखिल ने जीत दर्ज की और पहला स्थान हासिल किया। झेलम हाउस के आशिक हुसैन और अजय ने दूसरा और देविका हाउस के जीवन व राहुल को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
स्कूल के 12वीं कक्षा के संग्राम सिंह को आल रांड बेस्ट छात्र घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने स्कूल मैगजीन वेनी लहर को जारी किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
स्कूल के प्रिंसिपल सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को सुनाया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधयों से विद्यार्थियों का विकास होता है और प्रोत्साहन और जोश बढ़ता है। मैच संजय शर्मा, अमित शर्मा, अश्विनी शर्मा की देखरेख में कराए गए। नगर के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।