फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sport news

सुभाष स्पोर्टस स्टेडियम में एथलेटिक मीट का हुआ शुभांरभ

विज्ञापन
Sport news
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक मीट में हिस्सा लेते खिलाड़ी व खिलाड़ियों को संबोधित करते म? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू कश्मीर खेल परिषद ने जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सहयोग से नगर के सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने किया।
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में जिले के विभिन्न इलाकों के 173 लड़कों और 89 लड़कियों ने भाग लिया। इसमें खेले गए लड़कियों के अंडर-20 शॉटपुट मुकाबले में आरूषि शर्मा ने पहला, वंशिका ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों के अंडर-20 शॉटपुट मुकाबले में कमलप्रीत सिंह ने पहला, अब्दुल रज्जाक ने दूसरा और विशाल वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कों के अंडर-14 लंबी कूद मुकाबले में अमन यादव ने पहला, विश्व प्रताप सिंह ने दूसरा और अद्वैत ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कियों के अंडर-14 लंबी कूद मुकाबलों में शिवाली ठाकुर ने पहला, वैश्वी प्रेयसी ने दूसरा और रोहिणी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त लड़कों के अंडर-16 लंबी कूद के मुकाबले में सानीरोंसा ने पहला, रोहित सिंह ने दूसरा और विपिन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कों के अंडर-18 लंबी कूद में अनीष सडोत्रा ने पहला, सचिन ने दूसरा और इमरान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में लड़कियों के अंडर-14 मुकाबले में रोशनी देवी ने पहला, प्रियंका शर्मा ने दूसरा और रेणुका देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, 400 मीटर दौड़ में लड़कों के अंडर-18 मुकाबले में राहुल ने पहला, नागाचंदू ने दूसरा और करबल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 300 मीटर दौड़ में लड़कों के अंडर-16 मुकाबले में लक्षदीप ने पहला, राघव शर्मा ने दूसरा और अध्ययन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा 300 मीटर दौड़ में लड़कियों के अंडर-16 मुकाबले में महक बजीर ने पहला, मनस्वी ने दूसरा और प्राची जंडियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में लड़कियों के अंडर-16 मुकाबले में सोनी ने पहला, संजीवनी ने दूसरा और दिव्या कोतवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, 400 मीटर दौड़ में लड़कों के अंडर-20 मुकाबले में कमल प्रीत सिंह ने पहला, मोहम्मद शकील ने दूसरा और आसिफ अली ने तीसरा स्थान पाया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में जिला एथलेटिक संगठन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर के एथलीट रह चुके सुनील शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, और उन्हें हार-जीत से अधिक पूरी मेहनत के साथ अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक मीट में हिस्सा लेते खिलाड़ी व खिलाड़ियों को संबोधित करते म?

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक मीट में हिस्सा लेते खिलाड़ी व खिलाड़ियों को संबोधित करते म?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed