{"_id":"67e99b29bb323e42e60a022d","slug":"spartan-and-fighter-eleven-won-cricket-matches-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-121858-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्पार्टन व फाइटर इलेवन की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्पार्टन व फाइटर इलेवन की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
रियासी। रविवार दोपहर को फाइटर इलेवन व बाबा इलेवन के बीच जारी मैच। फोटो,संवाद।
जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : आशीष व रमणीक मैन ऑफ द मैच घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्पार्टन रियासी की टीम ने गीता नगर पैंथर्स और दूसरे मैच में फाइटर इलेवन ने बाबा इलेवन को हराया।
स्पार्टन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। बल्लेबाज मुन्ना भाई ने 46, करण देव सिंह ने 42, आशीष कुमार शर्मा ने नाबाद 15 और राकेश ने 52 रनों की तेज पारी खेली। गीता नगर टीम के गेंदबाज प्रिंस मन्हास व नारायण सिंह ठाकुर ने दो-दो जबकि अभिषेक शर्मा, अमित शर्मा, सलमान रजा ने एक-एक विकेट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गीता नगर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी।
बल्लेबाज अनिल ठाकुर ने 24, डॉक्टर सुकेश ने 22, नारायण सिंह ठाकुर ने 38 व प्रिंस मन्हास ने नाबाद 16 रन बनाए। स्पार्टन की तरफ से गेंदबाज इरशाद मलिक व आशीष कुमार शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, धर्मेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह व विजय पाल ने एक-एक विकेट लिया। आशीष कुमार शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में फाइटर इलेवन की टीम ने बल्लेबाज वानिक सिंह के नाबाद 83, रमणीक जमवाल के 76, सरफराज के 26 रनों की सहायता से 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। बाबा इलेवन के गेंदबाज दर्शन,सुनील,अमित सिंह व साहिल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई और मैच 28 रनों से हार गई।
बल्लेबाज संजय सिंह ने 88 व दर्शन ने 40 रनों की पारी खेली। फाइटर इलेवन के गेंदबाज चरण व सरफराज ने दो-दो जबकि रमणीक जमवाल, खालिद व वीर जमवाल ने एक-एक विकेट लिया। रमणीक जमवाल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।