फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Solar Panel

Udhampur News: सोलर पैनल लगाकर घटाया बिजली का बिल

विज्ञापन
Solar Panel
उधमपुर। प्रधानमंत्री सूर्या घर मु्फ्त बिजली योजना के तहत शहर में घर की छत पर लगाया गया सोलर पैन
अभी तक इस योजना के तहत शहर में 141 यूनिट इंस्टॉल हुए
विज्ञापन

ऑनलाइन 2,846 लोगों ने अभी तक यूनिट लगाने के लिए आवेदन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकार ने बिजली की खपत कम करने और लोगों के बिजली बिल का बोझ घटाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य यह है कि लोग अपने घरों में ही बिजली उत्पादन करके महीने के भारी-भरकम बिजली बिलों से छुटकारा पा सकें। अब तक शहर से 2,846 लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 183 लोगों ने सोलर पैनल लगवाने के लिए विभाग में पैसे भी जमा करा दिए हैं। विभाग की ओर से अब तक शहर के 141 घरों में सोलर पैनल यूनिट लगाए जा चुके हैं, जबकि 42 घरों में इंस्टॉलेशन का कार्य प्रगति पर है।

सरकार इस योजना के तहत अलग-अलग किलोवॉट क्षमता के यूनिट्स पर सब्सिडी भी दे रही है। उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार वाट क्षमता का यूनिट लगवा सकते हैं। बिजली विभाग के अनुसार, 3 किलोवॉट का यूनिट लगवाने के लिए 1,59,500 रुपये जमा करने होते हैं। यूनिट लगते ही उपभोक्ता के खाते में सरकार की ओर से 94,800 रुपये की सब्सिडी वापस आ जाती है। यह यूनिट प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली उत्पादित करेगा। यदि उपभोक्ता एक महीने में 250 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो शेष 50 यूनिट अगले महीने के बिल में जोड़ दी जाएंगी। इस तरह, बिजली बिल में काफी बचत होगी।
विज्ञापन

शहर के अनुज गुप्ता, विकास सांगड़ा, संजीव शर्मा और शाम लाल जैसे लाभार्थियों ने बताया कि इस यूनिट को लगवाने के बाद से उनके बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस योजना का लाभ उठाने और भारी बिजली बिलों से छुटकारा पाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने यूनिट्स के अलग-अलग वर्ग बनाए
3 किलोवॉट (1,59,500 रुपये, सब्सिडी: 94,800 रुपये) → 300 यूनिट/माह
2 किलोवॉट (1,10,000 रुपये, सब्सिडी: 72,000 रुपये) → 200 यूनिट/माह
1 किलोवॉट (55,000 रुपये, सब्सिडी: 36,000 रुपये) → 100 यूनिट/माह
------

योजना के प्रति बढ़ रहा है लोगों का रुझान
इस योजना के तहत अब तक 2,846 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 141 यूनिट्स इंस्टॉल किए जा चुके हैं और 42 पर काम चल रहा है। योजना को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि बिजली बिल का बोझ कम हो और ग्रिड पर भार भी घटे।
सुनील दत्त पंडोह, एक्सइएन बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed