{"_id":"486c3c4f4357b614493fd88301ef3e35","slug":"snow-fall-on-ntthatap-siojdhar-and-high-peaks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थाटाप, सियोजधार और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थाटाप, सियोजधार और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/चिनैनी
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सर्दी में मौसम के अजीब रंग देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं शहरी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति उधमपुर शहर की भी है।
विज्ञापन
यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। वीरवार को मौसम का मिजाज बदलने पर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में देर रात को हिमपात हुआ था। इससे शहरी इलाकों में तापमान में गिरावट होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।
विज्ञापन
उधमपुर शहर में मौसम का अजीब रंग देखने को मिल रहा है। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में इस समय सामान्य न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, जबकि इस बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। यह सामान्य न्यूनतम तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन
वहीं सामान्य अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, जबकि इस समय अधिकतम तापमान 24.3 है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट होगी।
दूसरी तरफ चिनैनी से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की देर रात को ऊंची पर्वतीय चोटियां पर बर्फबारी हुुई और इस इलाके में शीतलहर का प्रकोप रहा। हालांकि शुक्रवार को दिनभर धूप निकली रही, लेकिन ठंडी हवाओं के झोंके चलते रहे।
वीरवार की रात को नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार, सियोजधार और लाटी में ऊंचाई पर बर्फबारी हुई। इससे शुक्रवार को मौसम साफ होने के बावजूद शीतलहर का प्रकोप इस इलाके में जारी रहा।