फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SMVDU Volunteer

Udhampur News: एनएसएस एसएमवीडीयू स्वयंसेवकों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन
SMVDU Volunteer
प्रस्तुति देने वाले छात्र व अन्य। 
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के एनएसएस स्वयंसेवकों ने हाल ही में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया। जम्मू-कश्मीर दल का प्रतिनिधित्व करते उज्ज्वल शर्मा और प्रवीण गिरि ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सप्ताह भर चलने वाले शिविर में देश भर से 200 एनएसएस स्वयंसेवक एक साथ आए जिससे उन्हें विचारों का आदान-प्रदान करने और भारत की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने सुबह के फिटनेस सत्र, सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उज्ज्वल शर्मा ने नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक ने स्वयंसेवकों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी जबकि कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने एसएमवीडीयू को गौरव दिलाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को बनाए रखने में उनके समर्पण की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed