फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SMVDU Students Visit Delhi Educational Trip

Udhampur News: एसएमवीडीयू के डिजाइन छात्रों ने किया भारतीय पैकेजिंग संस्थान दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
SMVDU Students Visit Delhi Educational Trip
एसएमवीड़ीयू के डिजाइन के छात्र जिन्होने दिल्ली दौरा किया ।
- पैकेजिंग डिजाइन के क्षेत्र में नवीनतम प्रवृत्तियों व तकनीकों की जानकारी लेकर लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डिजाइन) प्रथम बैच के 42 छात्रों ने भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी), दिल्ली के साथ इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। यह इवेंट एडवांस्ड पैकेजिंग सॉल्यूशंस और सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल्स पर केंद्रित था।
इस कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. प्रगति कुमार के निर्देशन में हुआ, जबकि बी.डिजाइन कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. अंकुश आनंद ने इसकी व्यवस्था की। छात्रों ने इस दौरान आधुनिक पैकेजिंग तकनीक और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं का अध्ययन किया तथा कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुप्रयोग समझा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बी.डिजाइन पाठ्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष की थी। इस यात्रा के दौरान छात्रों ने आईआईपी दिल्ली के अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की, जिससे उन्हें पैकेजिंग डिजाइन के क्षेत्र में नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अंकुश आनंद ने इस तरह के उद्योग-शिक्षा संबंध को छात्रों के व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक बताया। वहीं, कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने छात्रों को डिजाइन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा वास्तविक जीवन की डिजाइन समस्याओं पर आधारित परियोजनाएं शुरू करने का आग्रह किया। यह भ्रमण एसएमवीडीयू के डिजाइन छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करने में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed