{"_id":"69b9af27b3a1e9b11d0baeff","slug":"smvdu-iit-delhi-divya-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103239-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दिव्य ने आईआईटी दिल्ली में एसएमवीडीयू का किया प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दिव्य ने आईआईटी दिल्ली में एसएमवीडीयू का किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर की बिजनेस मैनेजर दिव्य दुहेता महाजन ने हाल ही में आईआईटी दिल्ली में आयोजित आईएसबीए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
यह कार्यक्रम इंडियन स्टेप्स एंड बिजनेस इन्क्यूबेटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटरों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना और देश में नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में देशभर से आए इन्क्यूबेशन मैनेजरों और स्टार्टअप विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, जहां स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए संस्थागत क्षमताओं के विकास पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान दिव्य ने विभिन्न विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव एसएमवीडीयू-टीबीआईसी के माध्यम से क्षेत्रीय स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक होंगे। संवाद