{"_id":"6786b8233ee10cc6dc0f7d34","slug":"skeeing-start-in-bhadarwah-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119255-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भद्रवाह के गुलदंडा क्षेत्र में स्कीइंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भद्रवाह के गुलदंडा क्षेत्र में स्कीइंग शुरू
Wed, 15 Jan 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
भद्रवाह के गुलदंडा में स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण हासिल करते सैलानी। संवाद
- फोटो : bhadarwah
पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा गुलदंडा
भद्रवाह। भद्रवाह के गुलदंडा में पर्यटन विभाग ने बीडीए (भद्रवाह विकास प्राधिकरण) के साथ मिलकर स्नो स्कीइंग की शुरुआत की है। बर्फ से ढका गुलदंडा मीडो पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है।
स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम पर्यटकों और स्थानीय युवाओं को आकर्षित कर रहा है। प्रशिक्षकों, आंगतुकों और युवा प्रशिक्षुओं का कहना है कि यहां स्कीइंग करना बेहद रोमांचकारी है। सरकार को इस स्थान को साहसिक पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए।
पर्यटन विभाग ने गुलदंडा में बर्फ पर स्कीइंग की शुरुआत की है। स्थानीय युवाओं और आगंतुकों की प्रतिक्रिया देखकर खुशी हो रही है। बर्फ पर स्कीइंग ने गुलदंडा के आकर्षण को बढ़ाया है। इससे केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
अनिजा मुश्ताक, समन्वयक प्रशिक्षण कार्यक्रम
गुलदंडा में स्कीइंग रिसॉर्ट की पूरी संभावना है। इसमें बड़े और पेशेवर दोनों तरह के ढलान हैं। बर्फ से ढके परिदृश्य और मनमोहक दृश्यों के साथ शीतकालीन खेलों का केंद्र बनने की भी अपार संभावनाएं हैं। पिछले पांच दिनों से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्रशिक्षण दे रहा हूं और मुझे मिली प्रतिक्रिया से आश्चर्य हो रहा है।
मंजूर अहमद, स्कीइंग प्रशिक्षक
हमें यहां पहली बार इस खेल से परिचित कराया गया है। इसके लिए हम अधिकारियों के आभारी हैं। मेरे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। जब भी मैं टीवी या मोबाइल पर स्कीइंग देखता था तो मैं रोमांचित हो जाता था। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इस गतिविधि को जारी रखेंगे।
दानिश अयाज, प्रशिक्षु