फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shrine Board

Udhampur News: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अस्पताल का संचालन 2033 तक बढ़ाया, मिलेंगी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
Shrine Board
नारायणा अस्पताल में श्राइन बोर्ड के अ​धिकारी व अन्य। 
श्राइन बोर्ड और नारायणा हेल्थ केयर ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सहयोग बढ़ाया
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और नारायणा हेल्थ केयर ने कटड़ा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन को 2033 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। बुधवार को हुए इस समझौते पर श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य और नारायण हेल्थ केयर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने हस्ताक्षर किए। श्राइन बोर्ड के सदस्य अशोक भान और सुरेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुए इस समझौते से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम स्थापित होंगे।

350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अस्पताल पिछले आठ वर्षों से कार्डियोलॉजी, कैंसर उपचार, ऑर्थोपेडिक्स सहित 20 से अधिक विशेषज्ञताओं में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल की 120 सदस्यीय वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम प्रतिवर्ष लगभग 50,000 इन-पेशेंट और 60,000 आउट-पेशेंट रोगियों का उपचार करती है। विशेष रूप से, श्राइन बोर्ड की चिकित्सा सहायता नीति के तहत अब तक 1 लाख से अधिक जरूरतमंद रोगियों को 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन


यह निर्णय श्राइन बोर्ड द्वारा 18 दिसंबर 2024 को आयोजित 73वीं बैठक में अस्पताल के प्रदर्शन की गहन समीक्षा के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की थी। नए समझौते के तहत नारायण हेल्थ केयर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) मानकों का पालन सुनिश्चित करने, आईटी सिस्टम को उन्नत बनाने और स्टाफिंग प्रक्रियाओं में सहयोग जारी रखेगा। साथ ही, 2025-26 शैक्षणिक सत्र से संबद्ध मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों के साथ एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा, जिसे भविष्य में 100 सीटों तक विस्तारित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सहयोग के विस्तार से न केवल श्रद्धालुओं बल्कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के निवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होती रहेंगी। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि आने वाले वर्षों में यह संस्थान चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed