फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shri Dhar Chowk, Pandal, Worship

Udhampur News: श्रीधर चौक में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दिव्य आरती

विज्ञापन
Shri Dhar Chowk, Pandal, Worship
थाना प्रभारी दुर्गा पूजा पंडाल में आरती करते हुए। संवाद
कटड़ा । धर्मनगरी के प्रसिद्ध श्रीधर चौक में बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में वीरवार की संध्या दिव्य आरती का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने पूरे विधि-विधान से दिव्य आरती संपन्न कराई। आरती में स्थानीय भक्तों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

आरती में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जैसे ही घंटियों की मधुर ध्वनि गूंजने लगी और मंत्रोच्चारण के साथ पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को फूलों व आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी सभी श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। नगर कमेटी व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। दुर्गा पूजा के इस शुभ अवसर पर पूरा कटड़ा शहर धार्मिक उल्लास और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed