फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of Staff in Health Centre

Udhampur News: स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी, लोग जीएमसी में जाकर इलाज कराने को मजबूर

विज्ञापन
Shortage of Staff in Health Centre
लाड में बना सब सेंटर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी के लाड में मौजूद स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं। केंद्र पर सिर्फ दो ही कर्मचारी तैनात हैं यहां पांच पद हैं। स्टाफ की कमी के चलते लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित है। लोगों को मजबूरन 40 किलोमीटर दूर सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में जाकर इलाज करवाना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच मदन लाल ने बताया कि इस केंद्र में फीमेल मल्टी पपर्स हेल्थ वर्कर, फार्मासिस्ट का पद पिछले काफी लंबे समय से खाली पड़ा है। स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को उठा चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सबसे अहम पद फार्मासिस्ट का होता है, जो लंबे समय से खाली पड़ा है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द इस सब सेंटर में स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट... स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। जल्द ही विभाग की ओर से सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed