{"_id":"61ba512fee6f4a17567c53bb","slug":"shopkeeper-upset-due-to-dumping-station-near-meat-market-udhampur-news-jmu24990795","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट के नजदीक डंपिंग स्टेशन से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट के नजदीक डंपिंग स्टेशन से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में मीट मार्केट व गोल मार्केट के नजदीक डंपिंग स्टेशन से दुकानदारों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हर रोज गंदगी इस स्थान पर जमा किया जा रहा है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर परिषद से डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक नगर परिषद ने इस मांग को गंभीरता से लेकर हटाने का काम नहीं किया है।
नगर परिषद की तरफ से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर घर-घर से गंदगी उठाने की योजना शुरू की गई। इससे शहर की गलियों के अंदर अब गंदगी जमा नहीं हो रही है, लेकिन सड़कों के किनारे अभी भी गंदगी को जमा किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों से छोटे वाहनों के जरिए गंदगी को जमा कर मीट मार्केट के नजदीक पुरानी होल सेल सब्जी मंडी के स्थान पर गंदगी को जमा किया जाता है और फिर बड़े वाहनों के जरिए इस गंदगी को शहर के बाहर ले जाया जाता है। जब तक यह गंदगी जमा रहती है, तब तक शहरवासी व दुकानदार इससे परेशान रहते हैं। गंदगी से निकलने वाली बदबू के कारण लोगों का मीट मार्केट से होकर गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। करीब दो वर्ष से इस स्थान पर गंदगी को जमा किया जा रहा है और इससे दुकानदारों का काम लगातार प्रभावित हो रहा है। अनिल कुमार, सोहन लाल, वेद प्रकाश व अन्य शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद ने शहर के बीच डंपिंग स्टेशन बना कर रखा है और इससे पूरा शहर परेशान होता है। कई बार जब एक दिन भी गंदगी को उठाया नहीं जाता है तो मीट मार्केट व गोल मार्केट पहुंचने वाले ग्राहक परेशान होते हैं। दुकानदार तो दिन भर परेशान रहते हैं। इस स्थान से डंपिंग स्टेशन हटाने की मांग को कई बार नगर परिषद के सामने रखा गया है, लेकिन उनकी तरफ से कभी इसको गंभीरता से नहीं लिया गया है। उनकी मांग है कि नगर परिषद शहर के अंदर से डंपिंग स्टेशन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर परेशानी को दूर करे।
इस स्थान पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना है। जब पार्किंग का काम शुरू होगा तो डंपिंग स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। शहर से सभी डंपिंग स्टेशन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। शहरवासियों को आने वाले दिनों में इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन