फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shobha Yatra Organised in Ram Nagar

Udhampur News: परशुराम जयंती पर ढोल नगाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
Shobha Yatra Organised in Ram Nagar
घोड़े पर सवार भगवान परशुराम की वेशभूषा में कलाकार। 
- लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया शोभायात्रा का स्वागत, कुड नृत्य रहा आकर्षक का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की ओर से परशुराम जयंती पर वार्ड नंबर चार स्थित ब्राह्मण सभा कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली गई। लोगों भगवान परशुराम का जयघोष किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुंदर मनमोहक पालकी पर लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल रहीं। सबसे आगे मोटरसाइकिल पर सवार युवक थे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की वेशभूषा में युवक घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। बाहरी कलाकारों ने कुड नाच पेश किया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

यह नृत्य देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शोभायात्रा ऐतिहासिक किला, बस अड्डे, गुप्ता चौक, मुख्य बाजार से होते हुए वापस ब्राह्मण सभा कार्यालय में आकर संपन्न हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के सदस्य विनोद खजूरिया ने बताया कि शोभायात्रा से पहले मंगलवार सुबह आठ बजे श्री रामायण अखंड पाठ का समापन किया गया। सुबह दस बजे हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शोभायात्रा में सहयोग के लिए रामनगर प्रशासन का आभार प्रकट किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह खाने-पीने के स्टाल भी लगाए गए थे। इस मौके पर एडवोकेट विक्रांत शर्मा, एडवोकेट अनूप सिंह, राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी पूर्व सिंह अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed