फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shoba Yatra Organised

Udhampur News: परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
Shoba Yatra Organised
 परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को परशुराम युवा दल उधमपुर की तरफ से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम पर आधारित झांकी, ढोल-बाजे और अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे।
विभिन्न चौक-चौराहों पर श्री राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने रासलीला का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा श्री संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो जय श्रीराम, जय परशुराम के जोरदार नारों के साथ शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहरवासियों की तरफ से जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन

सुबह लगभग 10 बजे ढोल बाजे के साथ कारगिल हनुमान मंदिर से जब यह यात्रा शहर की सड़कों पर उतरी तो हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष होने लगा। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश नजर आया। अधिकतर श्रद्धालुओं ने सिर पर भगवा रंग की पगड़ी पहनकर कर शोभायात्रा में भाग लिया। लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री सुभाष शर्मा ने कहा कि परशुराम जयंती हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के साथ मनाई जाती है। इस बार यह 29 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी। जयंती पर भी मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम होंगे और भंडारा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed