फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   shivhodi, ransu, time limit, protest

Udhampur News: शिवखोड़ी में समयसीमा के विरोध में बाजार बंद, व्यापार ठप

विज्ञापन
shivhodi, ransu, time limit, protest
पौनी। रनसु शिवखोड़ी में यात्रा की समयसीमा के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा जिस कारण व्यापार पूरी तरह से ठप रहा। भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें यात्रा मार्ग पर खाने-पीने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद दुकानें खोल दी गईं जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। कांग्रेस के पूर्व नेता जुगल किशोर शर्मा और अजय सलालिया ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा से समयसीमा को जल्द हटाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हक की लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं। प्रदेश सचिव करनदीप सिंह भी धरने पर मौजूद रहे और उन्होंने लोगों की मांगों का समर्थन किया। आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए संघर्ष समिति शिवखोड़ी का गठन किया गया। समिति में भगवान सिंह को चेयरमैन, भरत सिंह को अध्यक्ष, सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष और अजीत शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा समिति में 16 सदस्य भी शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed