{"_id":"67880e3a91389d2dc10292ad","slug":"shergah-road-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119311-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सैरगाह रोड की बदहाली से शहरवासी हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सैरगाह रोड की बदहाली से शहरवासी हो रहे परेशान
Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सैरगाह रोड पर बने गड्ढे में भरा नाली का पानी। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर बने गड्ढों से हादसों का खतरा
उधमपुर। शहर के वार्ड 10 के तहत आते टाॅउन हाल मेटाडोर स्टैंड से लेकर सैलां तालाब चुंगी तक बनी सैरगाह रोड़ की खस्ताहालत से शहरवासी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि शहर का सैरगाह रोड रखरखाव के अभाव में बदहाल होता जा रहा है। सड़क पर पड़ी गंदगी और गड्ढों के कारण अधिक परेशानी हो रही है। मेटाडोर स्टैंड से लेकर सैलां तालाब चुंगी तक तक करीब ढाई दशक पहले शहरवासियों के सैर करने के लिए बनाई गई थी लेकिन इसकी देखरेख के अभाव में यह लगातार बदहाल हो रही है। जिसके चलते लोग इस पर सैर करने से परहेज करते हैं।
स्थानीय निवासी अरूण शर्मा, बोधराज, नीरज कुमार, छोटे लाल भगत व अन्य ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान न दिए जाने के कारण सड़क के दोनो किनारों पर लोगों ने गंदगी के ढेर लगा दिए हैं। जिसके कारण सड़क पर हर समय बदबू फैली रहती है। इससे सैर करना दूर, किसी काम से भी सड़क से गुजरने में परेशानी होती है। इसके अलावा रोड के विभिन्न हिस्सों पर पड़े बड़े बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। सड़क के दोनों किनारों पर बनाई गई नालियां गंदगी से भर जाने से बंद हैं और इनका पानी सड़क पर बह रहा है। पवित्र देविका के मंदिरों की तरफ जाने के लिए भी सैरगाह रोड अहम रास्ता है। जिसकी हालत खस्ता होने के कारण परेशानी होती है। प्रत्येक दिन सुबह व शाम काफी संख्या में लोग देविका के मंदिरों की तरफ जाते है। लेकिन, सड़क के किनारों पर फैली गंदगी व खस्ताहाल सड़क के कारण परेशानी का सामना करते हैं। इसलिए प्रशासन और नगर परिषद से अपील है कि जल्द से जल्द सड़क की बदहाली को दूर कर राहत दिलाई जाए।
शहर की इस तरह की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की कोई भी शिकायत उनके पास पहुंच रही है तो साथ-साथ ही इसके समाधान का प्रयास भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद