फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sher-e-kashmir Police academy

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में तीन दिवसीय वर्टिकल इंटरेक्शन कोर्स का हुआ समापन

विज्ञापन
Sher-e-kashmir Police academy
धमपुर में शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में कोर्स पूरा करने वाले अधिकारी को दिया गया प्रमाणपत्र - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में आतंकवाद और काउंटर इंसर्जेंसी पर जारी तीन दिवसीय वर्टिकल इंट्रैक्शन कोर्स का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय के एडीजीपी मुख्यालय एमके सिन्हा ने संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

इस कोर्स में जम्मू-कश्मीर पुलिस की विभिन्न इकाइयों के 14 अधिकारियों ने भाग लिया। जबकि, 30 प्रोबेशनर डिप्टी एसएसपी भी सत्र में शामिल हुए। सिन्हा ने नैतिक शासन, नैतिक दुविधाओं से निपटने के तरीकों और दूसरों की वास्तविकता को समझने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लंबी खींची गई लड़ाई है। इसलिए, शॉर्टकट से बचना जरूरी है, और सही निष्कर्ष पर पहुंचना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके अलावा प्रत्येक पुलिस कर्मी को सत्यनिष्ठा, भक्ति और संविधान को बनाए रखने की भावनाओं को विकसित करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को अनैतिक तरीकों का सहारा न लेने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि करियर के साथ न्याय करना बेहद जरूरी है। पाठ्यक्रम के अंत में सिन्हा ने युवा अधिकारियों के उज्ज्वल करियर की कामना की। समारोह में डीडी (आउटडोर) एसएसपी वीके जम्वाल, डिप्टी एसपी (प्रशिक्षण एंड आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह, एडी (क्यू) डीएसपी जाहिद सैफ वानी, एडी (आउटडोर) डीएसपी केके शर्मा, निदेशक के निजी सचिव डीएसपी (एस) रमेश चंदर कटारिया, एडी (इनडोर) डीएसपी ताहिर हुसैन और एडी (प्रशासन) डीएसपी सनमती गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed