फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   shakti nagar ward 7 news

Udhampur News: समस्याओं का अंबार, विकास के दावे खोखले

Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
shakti nagar ward 7 news
वार्ड 7 की गली में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : udhampur
- सफाई व्यवस्था चरमराई, नालियों में लगे कचरे के ढेर, स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वार्ड 7 के शक्ति नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई है। नालियां कचरे से भर गई हैं।
बारिश में नालियों में बहने वाला पानी सड़क के बीचोबीच बह रहा है। इसके अलावा वार्ड में कच्ची गलियों को पक्का नहीं किया गया है। स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। रात होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
शहर के बीचोबीच वार्ड होने के बावजूद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर परिषद के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। मगर अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अजय गुप्ता, स्थानीय निवासी
क्षेत्र में आज भी कई गलियां कच्ची हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कच्ची गलियां होने से कई घरों के अंदर बारिश का पानी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर सिंह, स्थानीय निवासी
नगर परिषद ने बेशक वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। लेकिन कई महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इसकी जानकारी परिषद को देने के बावजूद मरम्मत के लिए आज तक कोई नहीं आया।
मक्खन सिंह, स्थानीय निवासी
डोर-टू-डोर सेवा बंद होने से गलियाें में कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बदबू आने के कारण यहां से निकला मुश्किल हो गया है। नगर परिषद से समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई है।

कुलबीर, स्थानीय निवासी
अगले वित्त वर्ष की योजना में गलियों और नालियों के निर्माण को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। जल्द ही वह विभाग के लाइनमैन को भेजकर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवा दी जाएगी।

राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed