{"_id":"683e05f984a9358a7e038585","slug":"sewa-bharti-held-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123816-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सेवा भारती ने किया कर्तव्य निर्वहन का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सेवा भारती ने किया कर्तव्य निर्वहन का आह्वान
Tue, 03 Jun 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
सेवा भारती की आम मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकत्रित हुए जम्मू प्रांत के 20 जिलों के 120 समर्पित कार्यकर्ता
जम्मू कश्मीर सेवा भारती की वार्षिक आम बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर सेवा भारती की वार्षिक आम बैठक सोमवार को हुई। इसमें जम्मू प्रांत के 20 जिलों के 120 समर्पित कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसमें अध्यक्ष राकेश झा और राष्ट्रीय महासचिव रेणु पाठक ने सदस्यों को कर्तव्य और जिम्मेदारियां बताकर उनके निर्वहन का आह्वान किया।
बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा भारती जम्मू कश्मीर में विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है। यह सात छात्रावास का प्रबंधन कर कई सामुदायिक कल्याणकारी पहलों को लागू करती है। इसके लिए जिला प्रतिनिधियों ने अपनी सेवा परियोजनाओं पर अपडेट साझा किए, जिससे जम्मू प्रांत में समुदायों की सेवा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता का पता चला।
प्रतिभागियों को चुनौतियों पर चर्चा की गई। सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर भविष्य की पहलों की रणनीति बनाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। शिक्षा, सामुदायिक समर्थन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सेवा भारती जम्मू, कश्मीर, लद्दाख अपनी पहुंच और प्रभाव का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। समुदाय की जरूरतों को पूरा कर सामाजिक विकास में योगदान देने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण पहलों के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाने के अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखता है। बैठक में अखिल भारतीय छात्रावास प्रमुख जयदेव दादा, उधमपुर के अध्यक्ष कुलदीप समेत अन्य जिला अध्यक्ष और सेवा भारती राज्य टीम मौजूद रही।