फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Seven new cases of corona infection found in Udhampur

उधमपुर में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले मिले

विज्ञापन
Seven new cases of corona infection found in Udhampur
उधमपुर। जिले में बुधवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में शाम तक सात लोग संक्रमित पाए गए। करीब दो सप्ताह के बाद इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ करीब आठ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहने पर कई लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कभी कोरोना के मामलों कमी हो रही है तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। करीब दो सप्ताह से जिले में हर रोज पांच या फिर इससे कम मामले ही सामने आ रहे थे, लेकिन बुधवार को अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। शाम तक कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चार लोग बसंतगढ़ में संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ रामनगर में दो और टिकरी में एक संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी है। संक्रमितों के सपकें में रहने पर करीब 20 लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11310 हो गए हैं। इनमें से 11145 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 136 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 29 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed