{"_id":"6ac7ffa578075eb9190fe939","slug":"senior-ias-officer-chandrakar-bharti-appointed-financial-commissioner-udhampur-news-c-10-jmu1065-1033592-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रकर भारती बने फाइनेंशियल कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रकर भारती बने फाइनेंशियल कमिश्नर
Fri, 09 Oct 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रकर भारती (एजीएमयूटी: 1996) को पुनर्नामित कर फाइनेंशियल कमिश्नर (अपर मुख्य सचिव) के पद पर तैनात किया है। वहीं एक अन्य आदेश में आईएएस अधिकारी राम निवास शर्मा के बैच में संशोधन करते हुए इसे एजीएमयूटी: 2010 से बदलकर एजीएमयूटी: 2009 कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने 25 सितंबर 2026 के आदेश द्वारा चंद्रकर भारती को पे-मैट्रिक्स के अपेक्स स्केल (लेवल-17) में पदोन्नत किया था। इस पदोन्नति के बाद चंद्रकर भारती ने 1 अक्टूबर 2026 को अपेक्स स्केल में अपना कार्यभार संभाला, जिसके बाद अब उन्हें आधिकारिक तौर पर फाइनेंशियल कमिश्नर (अपर मुख्य सचिव) के रूप में नामित किया गया है।
वहीं 8 अक्टूबर को जारी एक अलग अधिसूचना में सामान्य प्रशासनिक विभाग ने बताया कि एजीएमयूटी कैडर में वरिष्ठता के पुनर्निर्धारण के बाद आईएएस अधिकारी राम निवास शर्मा के बैच को संशोधित किया गया है। अब उनका बैच एजीएमयूटी: 2010 के बजाय एजीएमयूटी: 2009 माना जाएगा।
विज्ञापन
यह संशोधन कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (भारत सरकार) के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 31 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत किया गया है। अधिसूचना में संबंधित विभागों को अधिकारी के सेवा अभिलेखों को तदनुसार अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। ये दोनों आदेश उपराज्यपाल के निर्देश पर सरकार के आयुक्त/सचिव एम. राजू के हस्ताक्षरों से जारी किए गए हैं।