संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी सेवाओं में बढ़ावा करते हुए जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने वीरवार को शहर में वरिष्ठ नागरिक क्लब एवं वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में जिले के प्रमुख और वरिष्ठ नागरिकों की सभा भी हुई जिन्होंने इस विचारशील पहल की सराहना की।
लोगों ने इसे उपायुक्त की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक उपहार बताया। नवनिर्मित क्लब व वृद्धाश्रम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें खेल सुविधाएं, चिकित्सा देखभाल सेवाएं और होम स्टे आवास शामिल हैं, जिनका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वस्थ, सक्रिय और पूर्ण जीवन शैली को बढ़ावा देना है। डीसी ने समुदाय से इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय रूप से भाग लेने, समावेशिता की भावना को बढ़ावा देने और बुजुर्गों के लिए समर्थन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यूओ जुबैर अहमद, सीएमओ डॉ. राजिंदर कुमार, जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. युद्धवीर सिंह कोतवाल आदि मौजूद रहे।