फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Seeing the picture, people remembered the freedom fighters

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञापन
Seeing the picture, people remembered the freedom fighters
उधमपुर। नगर के टाउन हॉल में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर चित्रों को देख कर सेनानियों को याद किया।
विज्ञापन

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आयोजित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ डीसी इंदु कंवल चिब ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों व उनसे संबधित लेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के चरित्र निर्माण में इस तरह की चीजें बेहद खास होती हैं। लोगों को इससे प्रेरणा मिलती है। उधमपुर खुशकिस्तम है कि सूचना मंत्रालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस फोटो प्रदर्शनी का यहां आयोजन किया गया है। उधमपुर की जनता व शिक्षक समुदाय से अपील है कि वह बच्चों को इस फोटो प्रदर्शनी में अवश्य लेकर आएं। यहां स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों के साथ ही उनके जीवन से जुडी महत्वपूर्ण घटनाओं व उनकी जीवनी का भी संक्षिप्त वर्णन किया गया है। हर किसी को उनके बारे में जानना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed