फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Security increased in Kishtwar due to August 15

15 अगस्त के चलते किश्तवाड़ में बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
Security increased in Kishtwar due to August 15
किश्तवाड़। 15 अगस्त के चलते जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाने के साथ ही संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते जिला प्रशासन कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता है। क्योंकि कुछ दिन पहले दच्छन से हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस कारण हर चौक चौराहे पर सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। शहर के बस अड्डे सहित होटलों और वाहनों की संदेह के आधार पर तलाशी ली जा रही है।

थाना प्रभारी आबिद हुसैन ने बुधवार देर रात को बस अड्डे स्थित कई होटलों को खंगाला है। इसके साथ ही वहां पर रह रहे लोगों से पूछताछ की गई है। सनद रहे कि स्वतंत्रता दिवस समारोह मिनी सचिवालय डीसी मुख्यालय के परिसर में होगा। जहां डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर ध्वाजरोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed