{"_id":"61e7068a5c637d15d625ed67","slug":"searching-operation-udhampur-news-jmu2521593187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लोगों की तलाश में चला सर्प आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लोगों की तलाश में चला सर्प आपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। पांच दिन से लापता लखनऊ निवासी परिवार का मंगलवार को भी कुछ पता नहीं चल सका है। इसको लेकर पुलिस ने एनजीओ और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि लापता लोगों ने घर पर भी संपर्क नहीं किया है।
लखनऊ के विकासनगर निवासी महमूद अली खान, पत्नी द्राक्षा खान और बेटा शहनवाज खान की तलाश में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन पुलिस ने पंथयाल, डिगडोल, बैटरी चश्मा, हिंगनी व अन्य कई इलाकों में छानबीन की। लेकिन, लापता परिवार का कुछ पता नहीं चला है। अभी तक कोई दुर्घटना का शिकार वाहन भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस तलाशी में एक गैर सरकारी संस्था और स्थानीय स्वयंसेवकों की भी मदद ले रही है।
रामसू पुलिस स्टेशन के एसएचओ नजीर अहमद ने बताया कि तलाशी दिन भर जारी रही। लेकिन, लापता लोगों का कुछ पता नहीं चला है। वहीं, लापता परिवार के रिश्तेदार सलीम खान ने बताया कि मंगलवार को भी दिन भर संपर्क होने का इंतजार करते रहे, लेकिन अभी तक लापता परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
-----
भूस्खलन के बाद हो गए थे लापता
गौरतलब है कि लखनऊ के विकासनगर निवासी महमूद अली खान, पत्नी द्राक्षा खान और बेटा शहनवाज खान कश्मीर घूमने जा रहे थे। यह लोग शुक्रवार सुबह जब रामबन पहुंचे तो भूस्खलन से इनका वाहन फंस गया। इसी दौरान शहनवाज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहन अनम को संदेश भेजा कि उनका वाहन रामसू के पास भूस्खलन होने पर रोक दिया गया है। इसके बाद इन तीनों का लखनऊ में किसी संपर्क नहीं हुआ। लखनऊ में रहने वाली महमूद अली की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।