फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Science Lab Soon open High School katti

Udhampur News: राजकीय हाई स्कूल कट्टी में जल्द बनेगी साइंस लैब और लाइब्रेरी

विज्ञापन
Science Lab Soon open High School katti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक पंचैरी के राजकीय हाई स्कूल कट्टी में जल्द ही साइंस लैब और माध्यमिक पुस्तकालय बनाने का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत लोक निर्माण विभाग की तरफ से 42.77 लाख का टेंडर जारी किया गया है। साइंस लैब और पुस्तकालय बनने से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।
वहीं, इसको लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल और इसमें पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत ही अच्छी पहल है। खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में इस तरह की सुविधाओं की काफी ज्यादा जरूरत है। आमतौर पर कमरों की कमी और जगहों की तंगी के कारण इस तरह की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में नहीं मिल पाती हैं। इससे छात्र चाहते हुए भी बेसिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इससे उन्हें बाद में आगे की पढ़ाई के दौरान शहर में इस शिक्षा को कवर करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शौकत अली, निर्मल सिंह, संदूर सिंह, सुरिंदर कुमार, चैन सिंह व अन्य ने बताया कि हाई स्कूल कट्टी में गांव के कई बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं लेकिन यहां साइंस लैब और लाइब्रेरी के लिए कमरों की कमी थी। वहीं, अब इन कमरों के बनने से स्कूल की शिक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और शिक्षा गुणवत्ता भी अधिक बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के एईई रोहित गुप्ता ने बताया कि स्कूल में साइंस लैब और लाइब्रेरी के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed