फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Science Lab And Library Made Soon in School

Udhampur News: पीएम श्री के तहत चयनित हॉयर सेकेंडरी स्कूल चौकी में जल्द बनेगी साइंस लैब और लाइब्रेरी

विज्ञापन
Science Lab And Library Made Soon in School
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पीएम श्री योजना के तहत सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चौकी में जल्द साइंस लैब (बायो, कैमिस्ट्री, फिजिक्स) और लाइब्रेरी के लिए अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 78.83 लाख रुपये की लागत से इस काम को पूरा करेगा। इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
स्कूल में साइंस लैब और लाइब्रेरी के लिए अतिरिक्त कमरों की सुविधा मिलने से स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और छात्रों को कमरों की कमी से पेश आने वाली परेशानी भी दूर होगी। वहीं, स्कूल में शिक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी के प्रयास शुरू होने से ग्रामीण भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि दूरदराज के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं की कमी से परेशानी पेश आती थी। इससे ग्रामीण इलाकों के बच्चे शहरी इलाकों के छात्रों से पीछे रह जाते थे। लेकिन अब पीएम श्री योजना के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुविधाएं बढ़ने से शिक्षा गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपाल दास, विमल शर्मा, आरती शर्मा, सोमराज व अन्य ने कहा कि सरकारी स्कूल में बढ़ाई जा रहीं शिक्षा सुविधाएं काफी सराहनीय पहल है। इससे उनके बच्चे भी बिना किसी परेशानी के अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यकारी इंजीनियर (एईई) रोहित गुप्ता कहना था कि स्कूल में लैब और लाइब्रेरी के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी प्रक्रिया के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed