{"_id":"489ed1b72e093607df36e2c9adde8f72","slug":"school-bus-turnaround-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पलटी, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 16 Nov 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मांड इलाके में शनिवार शाम को दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट जाने से चार विद्यार्थियों सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को फौरन पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे पिकनिक मनाने के लिए 23 विद्यार्थियों को लेकर जम्मू गए दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस नंबर जेके14बी-2498 वापिस उधमपुर की तरफ लौट रही थी। जैसे ही बस मांड स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस राजमार्ग पर पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में शिक्षिका सोनल महाजन (23) आकर्षित (14) दानिश शर्मा (12) जसबीर (15) व अपूर्व (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को फौरन पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विद्यार्थियों व शिक्षक को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन